के.वि.सं. संदेश में
माननीय आयुक्त महोदय के.वि.सं(मु.) द्वारा प्रेरणा संकुल(स्कूल) का दौरा
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के माननीय आयुक्त श्री विकास गुप्ता ने 23 अप्रैल 2026 को गुजरात के वडनगर स्थित प्रेरणा संकुल (प्रेरणा स्कूल) का गरिमापूर्ण दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेरणा संकुल (स्कूल)की शैक्षणिक एवं शिक्षण संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद किया।
राष्ट्रीय एकता पर्व 2026
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, शाहीबाग, अहमदाबाद में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, अहमदाबाद संभाग द्वारा दो दिवसीय “राष्ट्रीय एकता पर्व 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री धर्मेन्द्र पटेल, उपायुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, अहमदाबाद संभाग द्वारा किया गया। इस आयोजन में सात विद्यालयों के लगभग 346 विद्यार्थियों एवं 42 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत “एक भारत श्रेष्ठ भारत” (EBSB) एवं “कला उत्सव” के अंतर्गत कुल 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समूह नृत्य, कला प्रदर्शन, थिएटर, पारंपरिक कहानी वाचन, एकल नृत्य, समूह गायन एवं ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।